
:मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक डेढ़ माह की बच्ची का शव कुएं में मिला है। बच्ची को एक दिन पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा अगवा कर लिया गया था।
घटना 7 सितंबर को हुई, जब बच्ची की मां संगीता उसे तेल मालिश करके चारपाई पर लिटाकर नहाने चली गई थी। इसी दौरान किसी ने बच्ची को उठा लिया। बच्ची के दादा हरिशंकर यादव ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मृतक बच्ची गौरी के पिता विनोद कुमार यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पहले से तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। बच्ची के दादा हरिशंकर यादव खेती-किसानी करते हैं। खैरा गांव थाने से करीब 18 किलोमीटर दूर है। 8 सितंबर की सुबह बच्ची का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला।
रिपोर्ट प्रभाकर शर्मा